मुंबई (सं. भा.)। चारकोप पुलिस को १७ मई २०२१ को सूचना प्राप्त हुई कि चारकोप गांव के मच्छी मार्केट के पास एक बीमार आदमी बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा है। पुलिस ने देखा कि उसने कोई कपड़े नही पहन रखे थे। उसे डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। २७ मई २०२१ को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लाख कोशिश के बाद भी चारकोप पुलिस को उक्त लाश के वारिसदार का पता नही चल पाया है।
अखबार में छपी खबर और फोटो देखने के बाद अगर किसी को उक्त मृतक के बारे में जानकारी मिलती है तो चारकोप पुलिस को सूचित कर सकते हैं।


