spot_img
Homeसंपादकीय.. मुझे मां गंगा ने बुलाया है

.. मुझे मां गंगा ने बुलाया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस के ललिता घाट पर जब गंगा जी में डुबकी लगाई, तो सात साल पहले कही उनकी बात स्मरण हो आई कि …. मुझे मां गंगा ने बुलाया है। तब वह बनारस संसदीय क्षेत्र की उम्मीदवारी के लिए पर्चा भरने आए थे। पर आज का दिन कुछ विशेष था। जिस मां गंगा ने उन्हें सात साल पहले बनारस बुलाया था, आज उन्हीं गंगा मां की गोद में बैठकर उनका आशीर्वाद लेकर उन्होंने भगवान भूतभावन के नए मंदिर परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ कोरिडोर परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बहुत सी बातें कहीं। मगर मां गंगा को वे नहीं भूले। गंगा जी में स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद उन्होंने वहां से गंगा जल अपने कलश में भरा और जा पहुंचे बाबा विश्वनाथ के धाम। वे बोले, जब मां गंगा उन्मुक्त होंगी, प्रसन्न होगी। तो गंग तरंग की कलकल का हम दैवीय अनुभव कर सकेंगे। मां गंगा सबकी हैं। उनका आशीर्वाद सबके के लिए है। लेकिन समय और परिस्थितियों के चलते बाबा और मां गंगा की सरलता मुश्किल हो चली थी। काशी में आपको अतीत के गौरव का भी अहसास होगा। कैसे प्राचीनता और नवीनता एक साथ सजीव हो रही है। इसके साक्षात दर्शन विश्वनाथ धाम परिसर में हम कर रहे हैं। काशी में जो भी होता है, महादेव के आशीर्वाद से ही होता है। हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है, सारे बंधनों से मुक्त हो जाता है। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद और एक अलौकिक ऊर्जा यहां आते ही हमारी अंतर आत्मा को जागृत कर देती है। यहां जो कुछ भी होता है वो महादेव के आशीर्वाद से होता है। यहां उनकी इच्छा के बिना पत्ता तक नहीं हिल सकता है।उनकी इच्छा के बिना कुछ नहीं हो सकता है। औरंगजेब के अत्याचार, उसके आतंक का इतिहास साक्षी है। जिसने सभ्यता को तलवार के बल पर बदलने की कोशिश की, जिसने संस्कृति को कट्टरता से कुचलने की कोशिश की! लेकिन इस देश की मिट्टी बाकी दुनिया से कुछ अलग है। आज समय का चक्र देखिए। आतंक के वे पर्याय इतिहास के काले पन्नों तक सिमटे रह गए हैं। काशी आगे बढ़ रही है। अपने गौरव को फिर से नई भव्यता दे रही है। काशी ने जब भी करवट लिया, देश का भाग्य बदला है। पिछले 7 साल से काशी में चल रहा विकास का महायज्ञ आज एक नई ऊर्जा को प्राप्त हुआ है। चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो हम भारतीय मिलकर उसे प्राप्त कर सकते हैं। विनाश करने वाले की शक्ति भारत की भक्ति से बड़ी नहीं हो सकती है। ज्ञान, शोध और अनुसंधान ये काशी और भारत के लिए निष्ठा रही है। धरती के सभी क्षेत्र में काशी मेरा ही शरीर है। इसलिए यहां का हर पत्थर शंकर है। इसलिए हम अपनी काशी को सजीव मानते हैं। काशी जीवत्व को सीधे शिवत्व से जोड़ती है। बनारस वो नगर है जहां शंकराचार्य को श्री डोम राजा से एकता का सूत्र मिला। काशी शब्दों का विषय नहीं। काशी संवेदनाओं का विषय है। काशी वो है जहां मृत्यु भी मंगल है। काशी वो है जहां प्रेम ही परंपरा है। जनता जनार्दन भी ईश्वर का ही रूप है। हर भारतवासी ईश्वर का ही अंश है। मोदी ने देश की जनता से मांगे तीन संकल्प – स्वच्छता, सृजन और आत्मनिर्भर भारत। हमारा आत्मनिर्भर होना जरूरी होगा। लोकल के लिए वोकल होना होगा। जब हम ऐसी चीजों को खरीदेंगे जिसे बनाने में भारतीय का पसीना बहा हो। तभी हम इसमें मदद करेंगे। स्वच्छता जीवनशैली होती है। स्वच्छता अनुशासन होता है। गंगा की स्वच्छता के लिए कितने ही प्रयास चल रहे हैं। जब भारत का युवा कोरोना के इस मुश्किल समय में सैकड़ों स्टार्टअप बना सकता है। सदियों की गुलामी ने जो हम पर प्रभाव डाला है, आज का भारत उससे बाहर निकल रहा है। आज का भारत सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार ही नहीं करता बल्कि समुद्र में हजारों किलोमीटर फाइबर केबल भी बिछा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com