spot_img
Homeसंपादकीयएक स्वागतयोग्य पहल

एक स्वागतयोग्य पहल

गो संरक्षण और गो संवर्धन के लिए हम उत्तर प्रदेश सरकार की ताजातरीन पहल का स्वागत करते हैं। और इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देते हैं, जिनकी वजह से गो रक्षक सेवा ट्रस्ट और गऊ भारत भारती जैसी संस्थाए उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट कामधेनु शुरू कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गो शालाओं के बारे में बड़े कदम उठाने की घोषणा की है। मंत्री महोदय के अनुसार प्रदेश में छुट्टा गोवंश को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में एक-एक गोशाला बनाई जाएगी। गोवंश से प्राप्त पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोबर, मूत्र) की बिक्री से प्राप्त आय को गोवंश और गोशालाओं के विकास पर खर्च किया जाएगा। इससे प्रदेश में रोजगार भी बढ़ेगा। ये बातें उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली में आईवीआरआई में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं हैं। पशुओं की वैक्सीन, बीमारी, इलाज, पशुधन, भ्रूण प्रत्यारोपण आदि के संबंध में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वैज्ञानिकों के साथ एक खास बैठक भी की। उसके बाद उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान गोवंश सुरक्षा की पहल को प्रदेश की जनता ने सराहा पर खुले घूम रहे पशुओं के संबंध में आपत्ति भी जताई थी। लिहाजा, इससे एकदम से निजात दिलाने की पहल होगी, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रहें और गोवंश किसी के लिए मुसीबत न बनें। साथ ही, गोशाला में निगरानी के लिए स्थानीय ग्रामीण की तैनाती की जाएगी। इससे रोजगार भी बढ़ेगा। बेल्जियम मॉडल पर प्रदेश की सभी गोशालाओं का संचालन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की यह घोषणा काबिले तारीफ है जिसका बड़े पैमाने पर स्वागत किया जा रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश वासियों की यह मांग भी है कि गो सेवा और किसानों के नाम पर जो लोग अपनी जेबें भर रहे हैं। उन पर भी लगाम लगाई जाए। प्रदेश में किसानों व गो सेवा के नाम पर जो फर्जी दुकानें खुली हैं। जिनके मालिक कुछ ठोस काम नहीं करते बल्कि इसके बजाय सोशल मीडिया पर अनर्गल प्रलाप करते हैं।
ऐसे कुछ लोग हैं जो दलबदलू टाइप के व्यक्ति हैं। जिनके कई कारोबार हैं। चूंकि गो सेवा में मलाई बहुत है इसलिए स्कूल कॉलेज के जरिए छात्रों का शोषण करने वाले लोग किसान कल्याण व गो सेवा के नाम पर लोगों को लूट रहे हैं। ऐसे धंधेबाज लोगों को चिन्हित किया जाए और उन पर भी कड़ी कार्यवाही करने की मांग उत्तर प्रदेश की जनता ने की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com