पत्रकारिता की दुनियां में
हासिल किया महारत,
संगठन भारत,संगठन भारत
अनवरत गति से
११ वर्षों तक चलता रहा।
बिना रुके, बिना झुके
हमेशा आगे बढता रहा।
बेबाक सच्चाई समाज के
सामने रखता रहा।।१।।
देश व राष्ट्रहित के लिये,
समर्पित है यह अखबार।
इसीलिए सभी का
मिलता रहा इसे प्यार।
कर्तव्यनिष्ठा से अपनी,
हर बात कहता रहा।।२।।
भ्रष्टाचार के खिलाफ,
अपनी आवाज उठाया।
गरीब,मजदूर,बेकसूऱो का
मुद्दा सरकार तक पहुंचाया।
सबकी भलाई का काम,
अभी तक करता रहा।।३।।
१२ वें वर्ष के प्रवेश में,
ढेर सारी शुभकामनाएं।
यूँ ही समाज का दर्पण,
बना रहे ईश्वर से मनाएं।
समय के साथ सदैव ही,
चलता रहा, चलता रहा।।
…गीतकार – रसियाकुमार


