spot_img
Homeमुंबईबाबुलनाथ मंदिर में आम महोत्सव

बाबुलनाथ मंदिर में आम महोत्सव

  • 5100 आमों से हुआ बाबा और मंदिर का श्रृंगार

मुंबई (सं.भा.): श्री बाबुलनाथ मंदिर चेरीटीज द्वारा संचालित प्राचीन बाबुलनाथ मंदिर में एक दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया. दक्षिण मुंबई के बाबुलनाथ रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भोलेनाथ का 5100 आमों से अभिषेक और श्रृंगार किया गया. बड़ी संख्या में लोगों ने महोत्सव में भाग लेकर बाबा विशेष स्वरूप में दर्शन किया. मंदिर प्रबंधन टीम और पुजारियों ने न केवल बाबा के गर्भगृह का अपितु संपूर्ण मंदिर परिसर को मधुर और पके हुए आमों से सजाया. इसका दर्शन लाभ भक्तों ने लिया.

मंदिर कार्यालय के मुकेश कनोजिया और पुजारी पं. अशोक दुबे के अनुसार मंदिर के ट्रस्टियों के मार्गदर्शन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह में बाबा का फलों के राजा आम से श्रृंगार किया गया. इसमें गर्भगृह के साथ पूरे मंदिर परिसर को आमों से सजाया गया जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा. बाबा का आमों से हुए श्रंगार देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com