मुंबई(सं.भा.): लापता या घर से भागे छोटे बच्चो को उनके माता पिता से मिलाने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन मुस्कान एक बार फिर से शुरू किया गया है।मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के नर्दिेश पर मुंबई के सभी 94 पुलिस स्टेशनों के क्षेत्राधिकार में मिसिंग हुए लडक़े-लड़कियों की तलाश के लिए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्यक्रम मुंबई के हर पुलिस स्टेशन में 30 जून तक चलेगा। मुंबई शहर के विभिन्न इलाकों से पिछले दिनों लापता और अपहृत हुए 18 साल से कम उम्र के बच्चे-बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाने के लिए मुंबई पुलिस ने एक बार फिर ऑपरेशन मुस्कान चलाया है।बता दें कि मुंबई पुलिस हमेशा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जनजागृत करने में जुटी हुई है।बावजूद इसके अभी भी हजारों की संख्या में बच्चे-बच्चियां लापता बताए जाते हैं।हालांकि उनको खोजने व तलाशने के लिए हर पुलिस स्टेशन की निर्भया पथक की टीम जोर-शोर से काम कर रही है।इसी कड़ी में आगे बढत़े हुए पुलिस ने शहर के सरकारी-गैर सरकारी सामाजिक संस्थाओं और अलग-अलग मंडल के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लापता हुए बच्चे बच्चियों के बारे में कोई भी जानकारी हो या किसी के माध्यम से जानकारी मिले तो वह 100 नंबर अथवा 1098 पर फोन करके सूचित करें।
30
तक हर पुलिस स्टेशन में कार्यक्रम
मुंबई पुलिस के पोर्टल पर लोग सूचना दे सकते हैं। यह उपक्रम 1 से शुरू किया गया है जो 30 जून तक चलाया जाएगा, जिसको ‘ऑपरेशन मुस्कान 11’ नाम दिया गया है। इसके लिए मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय के माध्यम से आम मुंबईकरों से मदद करने की अपील भी की गई है।
बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त राकेश मारिया के कार्यकाल के समय से 18 साल से कम उम्र के नाबालिग लड़के लड़की की गुमसुदगी और अगर नाबालिग किसी लड़के के साथ भाग भी जाती है तो उस लड़के के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) का मामला दर्ज किया जाता है. इसके लिए मुंबई के सभी पुलिस स्टेशनों में मिसिंग स्कॉट भी बनाया गया है.
मुंबई पुलिस ने फिर शुरू किया ऑपरेशन मुस्कान
RELATED ARTICLES


