जितेंद्र तिवारी (कार्यकर्ता बजरंग दल)
- धर्मांतरण मामले का मास्टर माइंड रामचंद्र गिरफ्तार
लक्ष्मीनारायण शुक्ला /फतेहपुर । फतेहपुर में धर्मांतरण के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे सामने आने लगे है, देवीगंज के प्रेस विटेरियन चर्च में सुल्तानपुर के युवक सर्वेंद्र विक्रम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 10 ज्ञात और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था, विक्रम सिंह का धर्मांतरण करने वाले मास्टरमाईंड रामचंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके पास से पुलिस को कई सुराग भी हाथ लगे है, जो इस केस में पुलिस के लिए काफी अहम माने जा रहे है, आरोपी रामचंद्र अभी तक दो हजार से अधिक लोगों को धर्मांतरण करा चुका है, सूत्रों की माने तो स्टेट प्रवक्ता रामचंद्र कई प्रदेश में जाकर ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार लिए सभाएं भी करा करता था, साल 2008 में रामचंद्र खुद इसाई बना फिर पैसे रुपये की लालच में 2009 से लगातार लोगों का धर्म परिवर्न करवाने में जुटा था, स्टेट प्रवक्त होने की वजह से खागा कस्बे के सुजरही गांव में उसने मिशनरी के पैसे से ही अकूत संपत्ति भी बना रखी है, इसके दो मकान भी है, जिसमें एक मकान को गेस्टहाऊस बना रखा है, जिसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए करता था, सूत्रों की माने तो इसी गेस्टहाऊस में यीशू दरबार और चंगाई सभाओं के आयोजन भी किया जाता था। अक्टूबर 2022 में रामचंद्र को पुलिस ने चंगाई सभा और यीशू दरबार चलाने के लिए गिरफ्तार भी किया था, बतातें है कि इसी गेस्टहाउस में भारी संख्या में लोग इकट्ठा करके प्रार्थना सभा के माध्यम से हिंदू धर्म के बारे में गलत बाते बताई जा रही थी, जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया था, अभी कुछ ही दिनों पहले ही रामचंद्र जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।



