2 की मौत, 2 जख्मी
नालासोपारा (सं. भा.) मुंबई- अहमदाबाद महामार्ग पर होने वाले हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। एक के बाद एक लगातार सड़क हादसे हो ही रहे हैं। इसी कड़ी में सकवार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। उन्हें मीरा रोड स्थित वॉकर्ड हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मुंबई के प्रभादेवी क्षेत्र में रहने वाले अशोक मुसले (71), रमेश मुसले ( 51 ), माधुरी मुसले (50) और रुचिक देसाई (30) चारों लोग मुंबई- अहमदाबाद महामार्ग से पालघर के लिए हुंडई क्रेटा कार से गुरुवार की सुबह जा रहे थे..

कार्रवाई में जुटी है पुलिस
सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास सकवर गांव क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप से लगभग 400 मीटर के अंतराल पर वाहन चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। जिससे कार डिवाइडर से जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सभी को तत्काल पेल्हार स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रमेश और रुचिक की मौत हो गई और अशोक और माधुरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मांडवी पुलिस के मुताबिक वाहन से नियंत्रण छूटने से यह दुर्घटना हुई।


