spot_img
Homeठाणेशिर्डी जाने के लिए वंदे भारत सबसे बेस्ट

शिर्डी जाने के लिए वंदे भारत सबसे बेस्ट

यात्रियों का मिल रहा है अच्छा प्रतिसाद

ठाणे (सं. भा.)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी को मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इस ट्रेन को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 18 फ़रवरी को यह ट्रेन पूरी तरह फुल रही। इस ट्रेन से करीब 30 फीसदी यात्री ठाणे से प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। सेंट्रल रेलवे के डेप्युटी चीफ पीआरओ अनिल कुमार जैन ने बताया कि 12 फ़रवरी को इस ट्रेन की बुकिंग 96% हुई थी। जबकि 17 फरवरी को 82% और 18 फ़रवरी को शत- प्रतिशत बुकिंग रही है। बता दें कि यह ट्रेन मुंबई से शिर्डी की 308 किमी. की दूरी को 4 घंटे 49 मिनट में तय करती है। साधारण चेयर कार का किराया 775 रुपये हैस जबकि एक्जिक्यूटिव क्लास का किराया 1540 रुपये है। भोजन के साथ किराए में 240 से 270 रुपये अधिक लगते हैं। ठाणे से औसतन 350 से 375 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। वीक ऐंड में इस ट्रेन की बुकिंग ज्यादा हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com