फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, सदर कोतवाली के नेशनल हाईवे-2 पर एआरटीओ दफ्तर के पास तेज रफ्तार डीसीएम हाईवे पर खड़े डंफर से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हादसे की खबर लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच डीसीएम में फंसे युवकों के शवों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन से शव को बाहर निकालते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजा, बतादें कि ब्रेड की डिलिवरी करके डीसीएम का ड्राइवर वापस लौट रहा था कि तभी रास्ते में उसने कुछ सवारियों को बिठा लिया, और उन्हीं सवारियों को लेकर वापस कानपुर की तरफ जा रहा था, कि तभी फतेहपुर में हादसा हो गया हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।



