- सार्वजनिक शौचालयों में मिलेगा सैनिटरी नैपकिन
मुंबई (सं. भा.) रजस्वला महिलाओं को अगर समय पर सैनिटरी नैपकिन न मिले तो उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। महिलाओं को इस स्थिति का सामना न करना पड़े इसके लिए मुंबई महानगरपालिका मुंबई में सार्वजनिक शौचालयों में आईओडी और डेटा एनालिटिक्स आधारित कॉम्बो सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग और इंसीनरेटर मशीन लगाने का निर्णय लिया है। शौचालयों में कुल 5000 टेस्टेड मशीनें लगाई जाने वाली हैं। बीएमसी घनकचरा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए बीएमसी कार्यालय में प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रस्ताव को बीएमसी आयुक्त ने मंजूरी दी है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई की 1.24 करोड़ आबादी में से महिलाओं की अनुमानित संख्या 57.27 लाख है। मुंबई शहर में उपनगरों से आने वाली महिलाओं की संख्या भी काफी है, इसलिए सरकार के साथ-साथ मुंबई मनपा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई जनजागृति के कारण महिलाओं सैनिटरी नैपकिन का उपयोग करने लगी हैं, लेकिन इन सैनिटरी नैपकिन का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण भी जरूरी है, इसलिए बीएमसी ने मुंबई क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों में आईओडी व डाटा एनालिटिक्स मशीन लगाने का निर्णय लिया है।
मशीनों के उपयोग के लिए किया जाएगा जागरूक
ठोस कचरा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनुबंध की पूरी अवधि के बाद सैनिटरी पैड की दरों की सालाना समीक्षा की जाएगी। अधिकारी के अनुसार यह देखने में आया है कि उपयोग करने के बाद सेनेटरी पैड को सार्वजनिक शौचालयों में फेंक दिया जाता है। इससे बड़ी संख्या में पैड डाले जाने से सीवर लाइन जाम हो जाती हैं। इससे निपटने के लिए इस तरह की मशीनें लगाई जा रही हैं। साथ ही महिला वर्ग को मशीन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

बीएमसी आयुक्त ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
ये मशीनें आईओडी और डेटा एनालिटिक्स आधारित कॉम्बो सैनिटरी नैपकिन वेल्डिंग और इंसीनरेटर मशीन हैं, इसलिए इस मशीन में सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता और मशीन की वर्तमान स्थिति को कंप्यूटर और मोबाइल ऐप के माध्यम से समझा जा सकेगा। इन मशीनों के ॥ इस्तेमाल में आसानी होने के कारण महिलाओं को इन्हें इस्तेमाल करने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मशीन की क्षमता 40 से 60 सैनिटरी नैपकिन की है और नियमित रूप से इनमें सेनेटरी नैपकिन भरने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। सैनिटरी नैपकिन के एक पैकेट में 03 सैनिटरी नैपकिन शामिल होंगे, जिसका निर्धारण समिति द्वारा किया जाएगा।
जल्द शुरू होगा कार्य
बीएमसी ने इन मशीनों को मंगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। बीएमसी के टेंडर में मेसर्स रियलजेस्ट वेंडकान को न्यूनतम 38 करोड़ 26 लाख 40 हजार रुपए की बोली के बाद ठेका दिया गया है।
सभी खर्चों की कुल लागत और अनुबंध राशि 43 करोड़ 87 लाख 35 हजार 024 रुपए होगी।
अनुबंध दर की अवधि तीन वर्ष होगी और अभियानों के परीक्षण की अवधि अंतिम मशीन को चालू होने के बाद तीन वर्ष होगी। जल्द शुरू किया जाएगा।


