spot_img
Homeमुंबईहोली एंजेल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते 11 पुरस्कार

होली एंजेल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते 11 पुरस्कार

मुंबई (सं. भा.)  शिक्षा निरीक्षक बृहन्मुंबई पश्चिम विभाग के तत्वावधान में पी- नार्थ विभाग द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जोन के दर्जनों स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। इसी कड़ी में मनपा के पी-उत्तर विभाग द्वारा मालाड में आयोजित स्पर्धा में मालवणी स्थित होली एंजेल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर 11 पुरस्कार प्राप्त किए।

गौरतलब हो कि झोपड़पट्टी वाले इस क्षेत्र में होली एंजेल हाई स्कूल पिछले 45 सालों से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करता आ रहा है। प्रतियोगिता में बच्चों की सफलता पर स्कूल के प्रिंसिपल के. सिमसन ने ख़ुशी जताते हुए निर्णायकों के साथ 11 पुरस्कार प्राप्त करने के लिए होली एंजेल हाई स्कूल के सभी छात्रों को बधाई दी। साथ ही हेड मिस्ट्रेस प्रेस्सिला सिमसन के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com