spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमिलावटी दूध के साथ 3 गिरफ्तार

मिलावटी दूध के साथ 3 गिरफ्तार

  • 235 लीटर मिलावटी दूध जब्त
  • मिलावटखोरों पर शख्त हुआ प्रशासन

मुंबई (सं. भा.) आम से लेकर ख़ास तक हर इंसान के जीवन में स्वस्थ जीवन की कामना रहती है इसके लिए पोस्टिक आहार जरुरी बताया गया है जिसमे सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ दूध आता है। अमीर से लेकर गरीब तक प्रतिदिन दूध और उससे बने विभिन्न पदार्थो का सेवन करते हैं। चाय, कॉफ़ी, दही, पनीर, मक्खन, घी आदि पोस्टिक खाद्य पदार्थ दूध से ही बनते है इसलिए दूध की खपत प्रतिदिन बड़ी संख्या में होती है इस खपत को ध्यान में रखते हुए मिलावटखोरों ने दूध में मिलावट कर उसे बेचने का एक सिंडिकेट बना रखा है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मिलावटी दूध का सबसे ज्यादा कारोबार झोपड़पट्टी क्षेत्रों में होता है क्योंकि वहा गरीब और कम पढ़ी –लिखी जनता रहती है जो इनके झांसे में आकर शिकार होती है और अनजाने में मिलावटी दूध का सेवन कर अपने स्वास्थ्य का नुकसान करती है। शहर में थैली के दूध में मिलावट कर लोगों को स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले वाले गिरोह सक्रिय हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांदिवली (पूर्व) के पोइसर इलाके में थैली के दूध में मिलावट करने वाले विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दूध में मिलावट करने वाले 3 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास से अमूल और गोकुल से 13 हजार 698 रुपए कीमत का 235 लीटर दूध जब्त किया गया।

क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक सावंत को सूचना मिली कि कांदिवली (पूर्व) के पोइसर इलाके में थैली के दूध में मिलावट कर लोगों को स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मशहूर कंपनियां अमूल और गोकुल दूध की थैलियों में पानी मिलाया जा रहा है और उस मिलावटी दूध को उपभोक्ताओं में बेचा जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने पोइसर इलाके के कई ठिकाने पर छापेमारी की।

मिलावट करने की सामग्री जब्त

वहां से दूध में मिलावट करते हुए 3 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान विरैय्या माल्या चिरबोयना (46), रवि तेलु बिशखामय (30) और शंकर पेटैया मंदरा (42) के रूप में हुई है। आरोपी अमूल गोल्ड, अमूल ताजा एवं गोकुल क्रीम की थैली के दूध में मिलावट कर रहे थे। उनके पास से 235 लीटर मिलावटी दूध के साथ मिलावट करने वाली सामग्री एक मोमबत्ती, स्टोव पिन से बना चिमटा, लाइटर, अमूल का ताजा खाली प्लास्टिक बैग, ब्लेड वाला प्लास्टिक नरसला, छलनी, स्टील के गिलास, कटोरी, 3 हरे रंग की प्लास्टिक की बाल्टी, कैंची और 3 मग जब्त की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com