मुंबई (सं. भा.) शिक्षा, स्वास्थ और संस्कार को समर्पित संस्था जनशक्ति फाउंडेशन द्वारा पिछले 11सालो से आयोजित मुंबईकर गौरव सम्मान सहायक पुलिस आयुक़्त व देश का नाम पहलवानी मे विश्व स्तर पर पहुंचाने वाले श्री नरसिंह यादव जी,बॉलीवुड स्टार श्री सुदेश बैरी जी, भोजपुरी खल अभिनेता श्री जसवंत कुमार को दिया गया कार्यकर्म का आयोजन जनशक्ति फउंडेशन के अध्यक्ष जयशंकर सिंह, प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एडवोकेट राज यादव, मनोज व्यास, कपिल यादव, इंद्रसेन उपाध्याय, अजय शर्मा, मनोज यादव, मंगल यादव, संजीव सिंह ने किया था, मुख्य अतिथि के रूप मे कारगिल की लड़ाई मे अपना अहम् योगदान देने वाले कैप्टन ए के सिंह, कैप्टन हरचेत सिंह, सब मेजर राधे श्याम सिंह, सब मेजर निरंजन सरकार, और सब मेजर निरंजन चन्दा जी उपस्थित थे!पत्रकार विकास परिषद के अध्यक्ष आनद मिश्रा, पत्रकार अजय सिंह, राजकिशोर, शिव कुमार तिवारी, शैलेश जायसवाल, सहित देश भक्तो का जनसैलाब उपस्थित था!



