spot_img
Homeमुंबईआपसी विवाद में एक ने मारी दूसरे को चाकू

आपसी विवाद में एक ने मारी दूसरे को चाकू

  • 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नालासोपारा (सं. भा.) आपसी विवाद में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने 30 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस मामले में कुल 3 लोगोंं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि विरार के साईंनाथ नाका स्थित एमजीएम विद्यालय के समीप झोपड़पट्टी गमें 30 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला किया जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने उसके सीने और पेट पर चाकू से वार किया जबकि उसकी पत्नी और बेटे ने उसे लात-घुसे से मारा। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक के भाई ने विरार थाने में तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार साईंनाथ नाका स्थित झोपड़पट्टी में रहने वाले गोविंद पोपट कुमरखानिया (30) का आरोपी संजय खावरीया (40) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी झगड़े को लेकर आरोपी ने गुस्से में आकर गोविंद के पेट व सीने पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी की पत्नी, उसके बेटे ने मारपीट की। शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com