spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलोको पायलट की महिला सहित भीषण सड़क दुर्घटना में हुई मौत।

लोको पायलट की महिला सहित भीषण सड़क दुर्घटना में हुई मौत।

  •  ट्रक को लिया कब्जे में।

बांदा (सं. भा.) यूपी के बांदा में एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. परिजनों द्वारा बताया जा रहा कि युवक दोस्त की मां को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, अचानक रास्ते मे सीने में दर्द हुआ तो वापस घर लौटते समय रास्ते मे स्कूटी सवार युवक और दोस्त की मां को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें दोनो की मौके पर मौत हो गयी. सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक युवक रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर तैनात था.

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुंआ इलाके का है. जहां युवक अपने दोस्त की मां को स्कूटी से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, अचानक तबियत खराब होने के चलते स्टेशन से घर लौट रहा था, जहां रास्ते मे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी पर टक्कर मार दी और दोनो को कुचल दिया. जिससे युवक और उसके दोस्त की मां की मौत हो गयी. परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब काफी देर तक घर न लौटने पर उन्होंने फोन किया, तब पुलिस ने घटना की जानकारी तो उनके होश उड़ गए. पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com