spot_img
Homeठाणेस्वानंद बाबा आश्रम में रामनवमी

स्वानंद बाबा आश्रम में रामनवमी

ठाणे (सं. भा.) ठाणे पश्चिम येऊर स्थित परम पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में परम पूज्य स्वानंद बाबा सेवा न्यास की तरफ से रामनवमी के पावन पर्व पर पूजा अर्चना की गई। इसमें सभी उपस्थितजनों ने भगवान श्रीराम के साथ स्वानंद बाबा की जयकारा के साथ भगवान श्रीराम के आगे नतमस्तक हुए। स्वानंद बाबा की समाधी पर भगवान श्रीराम के तीर कमान की पूर्णाकृति वाली राम धनुष रंगोली आकर्षक का केंद्र थी।

इस मौके पर प्रमुख ट्रस्टी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, पंडित दुर्गाप्रसाद पाठक एवं ट्रस्टी शांति शुक्ला ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, सय्यद सलमान, महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवक्ता एड अरविंद तिवारी, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, राकेश पांडे, सुरेंद्र सिंह, विपेंद्र पाठक, राजेश दुबे, शिवसागर मिश्रा, अनिल मिश्रा उपस्थित थे।

इन मौके पर कन्या पूजन व हवन भी संपन्न हुआ। कन्याओं के पूजन के बाद उन्हें दक्षिणा, चुनरी, उपहार आदि प्रदान किया गया। इस मौके पर भजन गीतों की प्रस्तुति की गई। बाद में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com