spot_img
Homeमुंबईलोकल में पुरुष यात्री ने महिला से की बदसलूकी

लोकल में पुरुष यात्री ने महिला से की बदसलूकी

आरोपी हुआ अरेस्ट

मुंबई (सं. भा.) : मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में महिलाओं के साथ अक्सर बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे ही एक मामले में बोरीवली रेलवे पुलिस ने एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी करने के आरोप में 44 वर्षीय दीपक गौतम को गिरफ्तार किया है। बोरीवली जीआरपी के मुताबिक, कांदिवली निवासी 26 वर्षीय महिला चर्चगेट स्थित अपने ऑफिस जाने के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही थी। वह लोकल ट्रेन में प्लेटफॉर्म की तरफ खिड़की वाली सीट पर बैठी थी। बताया जाता है कि जैसे ही लोकल ट्रेन मालाड स्टेशन पर रुकी, आरोपी महिला के पास जाकर बैठ गया। उसको अवांछित तरीके से छूने की कोशिश की। उसने पूछा, क्या तुम मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओगी? महिला यह सुनते ही आश्चर्यचकित रह गई। इसके बाद उसने हेल्पलाइन नंबर के जरिए रेलवे पुलिस से संपर्क किया। जीआरपी ने जाल बिछाया और मालाड रेलवे स्टेशन पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com