spot_img
Homeमुंबईस्कूल जा रही बच्ची से रिक्शा चालक ने की छेड़खानी

स्कूल जा रही बच्ची से रिक्शा चालक ने की छेड़खानी

  • मदद की गुहार लगाने पर हुआ फरार

मुंबई (सं. भा.) स्कूल जा रही छात्रा के साथ एक ऑटो रिक्शा चालक द्वारा छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। छात्रा द्वारा मदद की गुहार लगाने पर उक्त ऑटो रिक्शा चालक भाग खड़ा हुआ। छात्र की शिकायत पर एमएचबी पुलिस उक्त ऑटो रिक्शा चालक को तलाश रही है।


एमएचबी कॉलोनी स्टेशन की पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई, जब १५ साल की बच्ची स्कूल जा रही थी। आरोपी रिक्शाचालक ने अचानक रिक्शा रोका और उसे गलत नियत से छूने की कोशिश की, तो बच्ची तुरंत मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन वह तुरंत वहां से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल मुंबई में छेड़छाड़ के करीब दो हजार मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही दुष्कर्म के ९०० से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच एक साल में महिलाओं के उत्पीड़न, छेड़छाड़ और बलात्कार के पोक्सो नियमों के तहत ४,३५१ मामले दर्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com