पश्चिम रेलवे (सं. भा.) समय पर किसी भी प्रकार की अनियमितताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करती रही है। इसी क्रम में आरपीएफ की मंडल इकाइयों ने विभिन्न माध्यमोंके ज़रिये अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान की शुरुआत की है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री रविंद्र भाकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई सेंट्रल के आरपीएफ विभाग ने तीन महीनों के लिए लम्बी दूरी कीट्रेनों में अनधिकृत वेंडरों को रोकने हेतु 6 टीमों का गठन किया है। इन टीमों को प्रत्येक 7 दिन में रोटेट किया जायेगा। उपनगरीय लाइन पर यह अभियान हर दिन चलाया जायेगा तथा पोस्ट प्रभारी द्वारा विक्रेता मुक्त क्षेत्र का प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा। श्री भाकर ने बताया कि 30 मई से 5 जून, 2018 तक रेलवे एक्ट की धारा 144 (ए) केअंतर्गत सम्पूर्ण पश्चिम रेलवे पर 826 वेंडरों को दंडित किया गया है। उपरोक्त अवधि के दौरान केवल मुंबई मंडल पर ही 445 हॉकरों को दंडित किया गया है।
30 मई से 5 जून, 2018 तक अनधिकृत वेंडरों को रेलवे एक्ट की धारा 144 (ए) के अंतर्गत दंडित करने हेतु इस विशेष अभियान के दौरान वडोदरा मंडल पर 97,अहमदाबाद मंडल पर 137, रतलाम मंडल पर 100, राजकोट मंडल पर 30 तथा भावनगर मंडल पर 17 मामले प्रकाश में आये। अपने सम्माननीय ग्राहकों के यात्रा को औरअधिक आरामदायक एवं सुखद बनाने हेतु पश्चिम रेलवे निरंतर प्रयत्नशील है।


