spot_img
Homeमुंबईचरित्र पर था संदेह पत्नी पर किया जानलेवा हमला

चरित्र पर था संदेह पत्नी पर किया जानलेवा हमला

मुंबई (सं. भा.) : अंधेरी के हेयर एंड केयर क्लिनिक में काम करने वाली महिला पर उसके पति ने चाकू से जानलेवा हमला किया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल है. अंधेरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. अंधेरी (पूर्व) के हेयर एंड केयर क्लिनिक 32 वर्षीय प्रेमा (नाम परिवर्तित) काम करती है.

5 मई को दोपहर 1.30 बजे आरोपी ने क्लिनिक में घुस कर अपनी पत्नी प्रेमा पर चाकू से हमला किया. प्रेमा क्लिनिक से बाहर निकलकर किसी तरह से अपनी जान बचायी. यदि प्रेमा ने क्लिनिक से निकली नहीं होती, तो उसकी जान भी नहीं बचती. आरोपी पत्नी पर हमला कर फरार हो गया. अंधेरी पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com