यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि आपके संपादन में हिन्दी साप्ताहिक ‘संगठन भारत’ अपनी १४ वर्ष की प्रकाशन यात्रा पूर्ण कर पन्द्रहवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। एक समाचार –पत्र की स्थापना करना सरल है, किंतु उसे वर्षानुवर्ष निरंतर प्रकाशित करते रहना- मस्तिष्क की एकाग्रता, मन की संकल्पशीलता और साधन जुटाने और लुटाने के असीम साहस के बिना संभव नहीं। आज के युग में समर्पित पत्रकारिता व्यक्तिगत त्याग और निस्वार्थ समर्पण के बिना संभव नहीं है। पत्रकारिता करते हुए आप जिस तरह समाज सेवा में योगदान दे रहे हैं, यह जानकर बेहद प्रसन्नता हुई।
‘संगठन भारत’ के प्रकाशन- पथ में नित नवीन सुअवसरों के आगमन, विकास एवं अक्षण निरंतरता की हार्दिक शुभकामनाओं सहित साधुवाद।
– अनुराग त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार


