spot_img
Homeमुंबईमुंबई में अब दुकान के बदले मिलेगा फ्लैट

मुंबई में अब दुकान के बदले मिलेगा फ्लैट

पीएपी को 300 वर्ग फुट का घर भी

मुंबई (स भा): मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने परियोजना प्रभावित व्यक्तियों (पीएपी) के लिए अपनी नीति में एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब व्यावसायिक दुकान मालिकों को दुकान के बदले फ्लैट लेने का विकल्प मिलेगा। पहले, बीएमसी घर के बदले घर या दुकान के बदले दुकान देती थी, या एकमुश्त मुआवजा प्रदान करती थी। इस नई नीति से उन परियोजना प्रभावितों को राहत मिलेगी, जिनकी दुकानें बीएमसी परियोजनाओं से प्रभावित हुई हैं।
इसके अलावा, पीएपी को दिए जाने वाले घरों के आकार में भी वृद्धि की गई है। पहले जहां 225 वर्ग फुट का घर दिया जाता था, वहीं अब उन्हें 300 वर्ग फुट का मुफ्त घर मिलेगा। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, पीएपी घरों की कमी के कारण कई परियोजनाएं अटक जाती थीं। पहले, बीएमसी झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) से 12.5 लाख रुपये प्रति फ्लैट का भुगतान करके 225 वर्ग फुट के फ्लैट प्राप्त करती थी। इस नए नियम से अब बीएमसी सीधे पीएपी प्रभावितों को 300 वर्ग फुट का मुफ्त घर उपलब्ध कराएगी, जिससे कई अटकी हुई परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com