spot_img
Homeमुंबईमालवणी सेप्टिक टैंक हादसे के पीड़ितों को 90 लाख की राहत

मालवणी सेप्टिक टैंक हादसे के पीड़ितों को 90 लाख की राहत

विधायक असलम शेख के प्रयासों से मिला न्याय

मालाड (सं. भा.): पिछले वर्ष मालवणी, अंबोजवाड़ी में एक हृदयविदारक घटना घटी थी, जब एक मनपा शौचालय के सेप्टिक टैंक में गिरने से निजी कर्मचारी रामलगन केवट और उनके दो बेटों विकास केवट तथा सूरज केवट की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस त्रासदी ने केवट परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था, खासकर रामलगन की पत्नी इंद्रावती केवट को, जिन्होंने एक साथ अपने पति और दो बेटों को खो दिया था। परिवार के एकमात्र कमाने वाले के चले जाने से, इंद्रावती के सामने अपने छोटे बेटे और बेटी के भविष्य तथा परिवार की आजीविका का गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया था, क्योंकि उनके ससुर भी अशक्त थे।
विधायक असलम शेख के अथक प्रयास लाए रंग
इस मुश्किल घड़ी में, स्थानीय विधायक असलम शेख केवट परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आए। उन्होंने राज्य सरकार और मनपा से लगातार संपर्क बनाए रखा और परिवार को सहायता दिलाने के लिए अथक प्रयास किए। उनके ये प्रयास आखिर सफल रहे।
शुरुआत में, मृतक रामलगन केवट की पत्नी इंद्रावती को 30 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। हालांकि, यह राशि परिवार की जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त नहीं थी। विधायक शेख ने हार नहीं मानी और निरंतर संपर्क बनाए रखा। उनके लगातार फॉलो-अप के बाद, मनपा द्वारा विधायक असलम शेख के माध्यम से और 60 लाख रुपये का चेक दिया गया, जिससे कुल सहायता राशि 90 लाख रुपये हो गई।
शेख ने बताया कि यह राशि केवट की पत्नी और उनके बेटे-बेटी के भविष्य को सुरक्षित करेगी। यह घटना दर्शाती है कि कैसे जनप्रतिनिधियों के सार्थक प्रयास से आपदा के शिकार परिवारों को न्याय और आर्थिक संबल मिल सकता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com