spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअमेठी जलबिरादरी ने पीपल को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण सेवा का संकल्प...

अमेठी जलबिरादरी ने पीपल को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण सेवा का संकल्प लिया

अमेठी(स भा): जलबिरादरी ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रकृति प्रेमियों के साथ मिलकर पीपल के वृक्ष को रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर पौधरोपण के साथ वृक्षों के रखरखाव का संकल्प भी लिया गया।

डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हरियाली धरती का श्रृंगार है। उन्होंने बताया कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं। पुरानी पीढ़ी की तरह ‘विरवा पूत समान’ की भावना से जनमानस को जागरूक करना आवश्यक है।

वरिष्ठ साहित्यकार और प्रकृति प्रेमी राजेश विक्रांत ने कहा कि पौधों का रखरखाव करके ही धरती को हरा-भरा बनाकर हम अपने जीवन सूत्र पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। डॉ. शिवम् तिवारी ने युवाओं का आह्वान किया कि वृक्ष बिना जल के नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि धरती को वीरान होने से बचाना होगा। अंधाधुंध हो रहे वृक्षों के कटाव को रोककर क्षेत्र को पानीदार बनाना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. अभिमन्यु पाण्डेय, संजय मिश्र, सुविख्यात कवयित्री पत्रकार व लेखिका हेमलता त्रिपाठी, रीता पाण्डेय और शालिनी तिवारी ने भी वृक्षों को रक्षासूत्र बांधा। सभी ने लोगों को पंचवटी के वृक्ष जैसे पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर एवं नीम के पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com