spot_img
Homeमुंबईदहानुकरवाड़ी श्मशान घाट की खस्ता हालत

दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट की खस्ता हालत

  • स्थानीय लोगों की मांग पर मनपा ने सुधार का आश्वासन दिया
  • भाजपा विधायक योगेश सागर व पार्टी के उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष दीपक बाला तावड़े का प्रयास रंग लाएगा

 (विशेष संवाददाता संवाददाता):

मुंबई(स भा): अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोग अब दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट की स्थिति देखकर हैरान हैं। यहां की हालत बेहद खस्ता है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि समय पर मरम्मत न होने और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण अंतिम संस्कार और धार्मिक अनुष्ठानों में भारी परेशानी हो रही है। कई लोग कहते हैं, “यहां की हालत देखकर लगता है कि मृत्यु के बाद भी इंसान को शांति नहीं मिल पा रही।” लेकिन स्थानीय निवासियों के निवेदन पर भाजपा के नेता ने इसकी खस्ता हालत को स्थानीय विधायक योगेश सागर के पास रखने की ठान ली है, इसलिए लगता है कि आने वाले दिनों में इसकी हालत अवश्य सुधरेगी।

बता दें कि यह श्मशान घाट इलाके के चारकोप, महावीर नगर और दहानुकरवाड़ी के निवासियों के लिए एकमात्र अंतिम संस्कार स्थल है। यहां छह चिताएं और दो विद्युत शवदाह गृह हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 15 से 20 शवों का अंतिम संस्कार होता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चिताओं के नीचे की दीवार के कोने ढह गए हैं, चिता में लगी कुछ जालियां टूट गई हैं और जमीन में गड्ढे बन गए हैं। इस वजह से दाह संस्कार के बाद राख और अस्थियां निकालने में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। श्मशान घाट परिसर में पेड़ों की टहनियां बिखरी हुई हैं और गंदे पानी की निकासी न होने से जलजमाव की स्थिति हमेशा बनी हुई रहती है, जिससे कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं। लिहाजा बीमारियों का खतरा हमेशा रहता है।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष दीपक बाला तावड़े ने कहा कि श्मशान घाट की मरम्मत उनकी नजर में है और इस विषय में वे स्थानीय विधायक योगेश सागर से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह काम जल्द ही शुरू हो और श्मशान घाट पूरी तरह सुरक्षित और सुविधा संपन्न हो। स्थानीय लोगों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

मनपा के वार्ड अधिकारी मनीष साल्वे ने भी आश्वासन दिया कि मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

स्थानीय निवासी इस पहल की उम्मीद कर रहे हैं और चाहते हैं कि जल्द ही श्मशान घाट का रख-रखाव बेहतर हो, ताकि अंतिम संस्कार और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान किसी को असुविधा न झेलनी पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com