spot_img
Homeफिल्मी खबरेंबिग बॉस 19 फेम अभिषेक बजाज पर एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल के गंभीर...

बिग बॉस 19 फेम अभिषेक बजाज पर एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल के गंभीर आरोप

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे एक्टर अभिषेक बजाज पर उनकी एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। शो में अशनूर कौर के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा के बीच आकांक्षा ने खुलासा किया कि अभिषेक ने शादी के दौरान उन्हें धोखा दिया और वह बेहद कंट्रोलिंग थे। आकांक्षा ने दावा किया कि अभिषेक कई लड़कियों से जुड़े हुए थे और उन्होंने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था। उन्होंने कहा कि एक्टर उनके करियर में रुकावट डालते थे और चाहते थे कि वह सिर्फ उनकी मैनेजर बनकर काम करें। आकांक्षा ने बताया, “मैं भी एंबीशियस थी, लेकिन मुझे अपनी पहचान बनाने से रोका गया।” आकांक्षा ने अभिषेक को “वुमनाइजर” तक कहा और साफ किया कि वह बिग बॉस 19 में पास्ट को लेकर नहीं, बल्कि सिर्फ अपने लिए आना चाहेंगी। गौरतलब है कि दोनों स्कूल फ्रेंड्स थे और 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन यह रिश्ता सिर्फ 2 साल ही चला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com