spot_img
Homeफिल्मी खबरेंभोजपुरी सिनेमा को नई पहचान देती फिल्म — आपन कहाये वाला के...

भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान देती फिल्म — आपन कहाये वाला के बा

भोजपुरी फिल्मों को अक्सर असहज दृश्यों के लिए आलोचना झेलनी पड़ती है, लेकिन आपन कहाये वाला के बा ऐसी फिल्म है जो सकारात्मक कहानी, बेहतरीन गीत-संगीत और दमदार अभिनय से दर्शकों को जोड़ती है। यह फिल्म टूटते-बिखरते परिवार को जोड़ने का संदेश देती है और भोजपुरी सिनेमा की स्थापित धारणाओं को तोड़ते हुए गर्व का एहसास कराती है। निर्देशक रजनीश मिश्रा और निर्माता रजनीश मिश्रा व विनय सिंह ने इसे खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। अवधेश मिश्रा, अंजना सिंह, देव सिंह, माया यादव, प्रीति मौर्या और नवोदित संयुक्ता राय सहित अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म को जीवंत बना दिया है। फिल्म का संगीत इसकी सबसे बड़ी ताकत है। गीतकार मनोज भावुक द्वारा लिखे गीतों में लोकजीवन और संवेदनाओं की झलक मिलती है। प्रियंका सिंह की आवाज़ में “भउजी जब खिसियाली…” और शादी-विवाह आधारित “धान कुटाये लागल…” गीत बेहद कर्णप्रिय हैं। वहीं टाइटल सॉन्ग “आपन कहाये वाला के बा” दर्शकों को भीतर तक झकझोर देता है। गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार रजनीश मिश्रा की जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर की यादें ताज़ा कर दी हैं। यह फिल्म हर स्तर पर भोजपुरी दर्शकों को गर्व महसूस कराती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com