spot_img
Homeफिल्मी खबरेंगाँवहूं खुले करखनवा हो, सुनs ए छठी मइया

गाँवहूं खुले करखनवा हो, सुनs ए छठी मइया

चुनाव के समय सरकार से सवाल करता हुआ छठ गीत ‘पलायन के दर्द’ हुआ रिलीज

पटना(स भा): बिहार में चुनाव का समय है और गीतकार मनोज भावुक अपने छठ गीत में जरुरी सवाल करते हैं- कब ले पलायन के दुख लोग झेले / कब ले सुतल रहिहें एमपी-एमएलए ?
जाने-माने भोजपुरी साहित्यकार व फिल्म गीतकार मनोज भावुक, भोजपुरी सिनेमा की स्थापित पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह व संगीतकार विनीत शाह ने छठ महापर्व के मौके पर अपना नया छठ गीत रिलीज किया है, जो सुनते ही लोगों को सोचने-समझने पर मजबूर कर रहा है.
यह गीत प्रियंका सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे संगीत दिया है विनीत शाह ने।
गीत में मनोज भावुक पलायन के दर्द को उकेरते हुए यूपी-बिहार के लोगों को जागरूक करते हैं। वह बताते हैं कि पलायन सिर्फ गाँव में अकेली रह रही ब्याहता के लिए ही नहीं, बूढ़े माँ-बाप के लिए भी एक असहनीय दर्द होता है। दुनिया को स्वर्ग बनाने वाले बिहार-यूपी के लोगों के लिए पलायन सदियों से अभिशाप बना हुआ है, कभी गिरमिटिया के रूप में, कभी भिखारी ठाकुर के बिदेसिया के रूप में। यह बंद होना चाहिए और लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलना चाहिए. यही भजन, यही प्रार्थना है छठी मइया से इस गीत में।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com