spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईचकाला - सिगरेट फैक्ट्री के पास लूटेरा लेडिज डांस बार, यहां सजती...

चकाला – सिगरेट फैक्ट्री के पास लूटेरा लेडिज डांस बार, यहां सजती है ‘दो नंबरी’ महफिल.! 

भले ही महाराष्ट्र सरकार ने लेडिज डांस बार के खिलाफ सख्त आदेश दे रखा है और मुंबई पुलिस के उच्च अधिकारी छापेमारी भी कर रहें हैं. फिर भी डांस बार की आड़ में मुंबईकरों लूटने का कारोबार बदस्तूर जारी है. ऐसा ही एक लेडिज डांस बार अंधेरी (पूर्व) के चकाला से सुर्खियों में है।

 गौरतलब है कि मुंबई में पुलिस प्रशासन की सक्रियता से लेडिज डांस बार पर शिकंजा कस उठा है. फिर भी शहर के कई बीयरबार मालिक स्थानीय पुलिस को मैनेज करके डांस बार संचालित करने से पीछे नहीं हट रहें हैं. अंधेरी (पूर्व) के चकाला स्थित सिगरेट फैक्ट्री के पास “साची दी बार” नामक डांस बीयरबार संचालित है, जहां यह अपने नए-नवेले कस्टमर को ही ठगी का शिकार बनाता है. एक कस्टमर की आप बीती के मुताबिक यहां 6 बजे शाम से ८ बजे शाम तक 30℅ डिस्काउंट के नाम पर कस्टमर को लेडिज डांस बीयरबार में आकर्षित किया जाता है. फिर इन्ही कस्टमरों को 7 बजनें के बाद जबरन बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है. कस्टमर की मानें तो 10 से 12 डांस करने को आतुर बारबाला शाम 6 बजे से ही सजकर अपने करीबी ‘दो नंबरी’ कस्टमर के इंतजार में रहती हैं और जैसे-जैसे अजिज कस्टमर का आना होता है, वैसे-वैसे डिस्काउंट की महफिल सजाए कस्टमर पर जल्दी-जल्दी शराब की बोतल खाली करने का दबाव मैनेजर बना देते हैं. दिल्ली से मुंबई आए एक कस्टमर की मंगलवार को तब भद्द पीटी, जब वो हजारों उड़ा चुका था लेकिन जैसे ही कुछ ‘दो नंबरी’ कस्टमर आए 10 से 12 बारगर्ल जोरदार उन्हें चुंबन देकर लिपट-लिपटकर झूमनें लगी और अजिज ‘दो नंबरी’ कस्टमर के इशारे करते ही, मैनेजर ने दिल्ली से आए कस्टमर के टेबल पर सीधा बिल रखकर धमकियां देकर पेमेंट लिया और बाहर निकाल दिया।

फिलहाल माजरा चाहे जो भी हो लेकिन अंधेरी (पूर्व) के चकाला क्षेत्र में ऐसे कई डांस बार बेखौफ चल रहें हैं, जो स्थानीय पुलिस को मैनेज करके ‘दो नंबरी’ कस्टमरों के लिए शराब-शबाब की व्यवस्था देकर लाखों की गड्डियां उड़वा रहे हैं. अब सवाल यह उठता है कि ऐसे डांस बीयरबारों पर मुंबई पुलिस का ध्यान क्यों‌ नहीं जा रहा है.?

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com