पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर नशे का बाज़ार
चाइनीस दुकानों में रात को बिकती है बीयर और शराब
मुंबई (स भा): कांदिवली पश्चिम के न्यू लिंक रोड स्थित लालजी पाड़ा इलाके में नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। यहां की सड़क पर लगाई जाने वाली चाइनीज की गाड़ियों पर बीयर और शराब आसानी से उपलब्ध रहता है। इससे युवा पीढ़ी का जीवन बोतलों के साए में दबता दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही यहां का माहौल इतना असुरक्षित हो जाता है कि महिलाओं के लिए सड़क पर निकलना किसी खतरे से कम नहीं। नशे में धुत्त आवारा लोग फब्तियां कसते दिखाई देते हैं, जिससे महिलाओं को काफी असहजता महसूस होता है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि श्री सिद्धिविनायक चाइनीज़ दुकान के साथ-साथ उसके आसपास की कई अन्य चाइनीज़ दुकानें रात के समय ‘इन-हाउस बार’ का रूप धारण कर चुकी हैं। दुकानों के अंदर और बाहर टेबल-कुर्सियां लगाकर शराब परोसी जाती है। शराब की बोतलें और ग्लास खुले तौर पर टेबलों पर रखे रहते हैं जो कानून-नियम को खुली चुनौती देते नजर आते हैं।

सूत्र बताते हैं कि ड्राई डे के दिन इन्हीं दुकानों पर मंहगे दाम में शराब उपलब्ध कराई जाती है। कई शराबी तो पास की वाइन शॉप से बोतल खरीदते ही सड़क पर खड़े होकर पीना शुरू कर देते हैं। इससे रात के समय यहाँ उपद्रव, गाली-गलौज और मारपीट की स्थितियाँ आम हो चुकी हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लालजी पाड़ा की इन चाइनीज़ दुकानों और वाइन शॉप से कुछ ही दूरी पर कांदिवली पुलिस स्टेशन की बीट क्रमांक 3 की पुलिस चौकी स्थित है। चौकी के पास ही इतने बड़े पैमाने पर अवैध शराबखोरी होना कानून-व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है कि आखिर पुलिस को यह सब दिखाई क्यों नहीं देता? स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल कांदिवली पुलिस और एक्साइज विभाग की मिलीभगत से फल-फूल


