spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईचॉलों में मोबाइल टावर को लेकर चिंता, सेहत को खतरे का आरोप

चॉलों में मोबाइल टावर को लेकर चिंता, सेहत को खतरे का आरोप

विरार (सं.भा.) : घनी आबादी वाली चॉलों में रहने वाले आम नागरिकों के बीच स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। विरार के फूलपाड़ा इलाके में मोबाइल नेटवर्क से जुड़े उपकरण लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। नागरिकों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह के मोबाइल टावर या नेटवर्क उपकरण लगाए जाना उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है।

चन्दनसार प्रभाग समिति क्षेत्र अंतर्गत तिवारी चॉल में मोबाइल नेटवर्क से संबंधित उपकरण लगाए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराज़गी है। लोगों का आरोप है कि यह नेटवर्क बिना उचित अनुमति के स्थापित किया जा रहा है। नागरिकों के अनुसार, घनी आबादी वाले इलाके में मोबाइल टावर या नेटवर्क उपकरणों से निकलने वाले रेडिएशन का असर विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकता है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि चॉलों में रहने वाले परिवार पहले से ही सीमित जगह और कम बुनियादी सुविधाओं में जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में रिहायशी इमारतों के बीच मोबाइल नेटवर्क उपकरणों की स्थापना से उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ने की आशंका है।

नागरिकों ने समाचार पत्रों के माध्यम से प्रशासन, मनपा और संबंधित विभागों से मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच कराई जाए और यदि मोबाइल नेटवर्क या टावर बिना अनुमति लगाए गए हैं तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि क्या इसके लिए सक्षम प्राधिकरण से आवश्यक मंजूरी ली गई है।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और स्थानीय लोग स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com