spot_img
Homeमुंबई‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का नया अवतार वायरल, ‘नादिया’ लुक बना सोशल...

‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का नया अवतार वायरल, ‘नादिया’ लुक बना सोशल मीडिया ट्रेंड

मुंबई (सं.भा.) रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बनी हैं अभिनेत्री कियारा आडवाणी, जिनका फिल्म से जुड़ा पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। कियारा के किरदार ‘नादिया’ को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जारी किए गए पोस्टर में कियारा आडवाणी एक बिल्कुल नए और रहस्यमयी अंदाज़ में नजर आ रही हैं। ग्लैमर से भरपूर लुक के साथ उनकी आंखों में छुपा दर्द और गहराई इस किरदार को खास बना रही है। बैकग्राउंड में दिखाई दे रही रंगीन सर्कस जैसी दुनिया यह इशारा करती है कि फिल्म की कहानी सिर्फ चमक-दमक तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे भावनाओं और रहस्यों की कई परतें हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ‘नादिया’ कियारा के करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और दमदार किरदारों में से एक माना जा रहा है। निर्देशक गीथू मोहनदास ने भी कियारा की परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा है कि उनका अभिनय दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा और यह रोल उनकी पहचान को नया मुकाम देगा।

चार साल बाद ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे यश की यह फिल्म इंग्लिश और कन्नड़ में शूट की गई है। पैन-इंडिया के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च 2026 को फेस्टिव वीकेंड पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com