spot_img
Homeमुंबईबीसीसीआई फैसले पर समर्थन पड़ा भारी, आनंद दुबे को मिली जान से...

बीसीसीआई फैसले पर समर्थन पड़ा भारी, आनंद दुबे को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई (सं.भा.): सोशल मीडिया पर व्यक्त की गई राय को लेकर धमकी मिलने का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता और नेता आनंद दुबे को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।जानकारी के अनुसार, आनंद दुबे ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक निर्णय के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने क्रिकेट से जुड़े एक मुद्दे पर बोर्ड के कदम को राष्ट्रहित में बताया था। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए अपमानजनक संदेश और धमकी भरे कॉल मिलने लगे।आनंद दुबे का कहना है कि धमकियां देने वालों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन लगातार मिल रहे संदेशों के कारण उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने मुंबई के समता नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com