spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईवार्ड क्रमांक 32 में कांग्रेस की राह मुश्किल, शिवसेना (उद्धव गुट) की...

वार्ड क्रमांक 32 में कांग्रेस की राह मुश्किल, शिवसेना (उद्धव गुट) की बढ़त बरकरार

मुंबई (सं.भा.) मुंबई महानगरपालिका चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड क्रमांक 32 में कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती नजर आ रही है। कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहे इस वार्ड में इस बार राजनीतिक हवा पूरी तरह बदली हुई दिखाई दे रही है और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के उम्मीदवार गीता भंडारी का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व इस वार्ड में कांग्रेस के नगरसेवक की जीत हुई थी, लेकिन बाद में कुछ कागजातों में हेरा-फेरी सामने आने के बाद कोर्ट के आदेश से यह सीट शिवसेना के खाते में चली गई थी। तभी से कांग्रेस की सांगठनिक पकड़ इस क्षेत्र में कमजोर होती चली गई।

वर्तमान चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सिरेना जिक्को किणी द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क के बावजूद अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी और अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं, जिसका सीधा फायदा शिवसेना (उद्धव गुट) को मिलता दिख रहा है।

स्थानीय नागरिकों और राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वार्ड में विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस के पुराने दावे अब मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। इसके उलट शिवसेना (उद्धव गुट) के उम्मीदवार को लेकर इलाक़े में सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए वार्ड क्रमांक 32 में इस बार भी कांग्रेस के लिए राह आसान नहीं है और यह सीट एक बार फिर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की झोली में जाती दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com