spot_img
Homeठाणेचुनाव का झांसा देकर नकली सोना गिरवी, सराफ से 28 लाख की...

चुनाव का झांसा देकर नकली सोना गिरवी, सराफ से 28 लाख की ठगी

डोंबिवली (सं.भा.): चुनाव का नाम लेकर भरोसा जीतना और फिर नकली सोने के सहारे लाखों रुपये हड़प लेना—डोंबिवली में ठगी का ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने सराफ कारोबारी को झांसे में लेकर नकली सोना गिरवी रखा और करीब 28 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोंबिवली पूर्व के खंडोबा मंदिर परिसर में रहने वाले तरुण पोरिया ‘राधे गोल्ड आर्ट्स’ नाम से सोने-चांदी की खरीदी-बिक्री और आभूषण गिरवी रखने का कारोबार करते हैं। इसी व्यवसाय का फायदा उठाते हुए बदलापुर निवासी प्रवीण पाटिल नामक युवक उनसे संपर्क में आया। आरोपी ने दावा किया कि उसकी मां चुनाव लड़ रही हैं और प्रचार के लिए तत्काल पैसों की जरूरत है। इस बहाने उसने सोना गिरवी रखकर बड़ी रकम मांगी। कारोबारी ने जांच के बाद सोना असली समझते हुए आरोपी को 28 लाख रुपये दे दिए।

कुछ समय बाद जब सोने की दोबारा जांच कराई गई तो वह नकली निकला। ठगी का खुलासा होते ही कारोबारी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित की शिकायत पर विष्णुनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस ठगी के पीछे कोई गिरोह सक्रिय है या आरोपी ने इससे पहले भी इसी तरह की वारदातें की हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com