ठाणे (सं.भा.) : क्रिकेट मैचों पर अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत ठाणे पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी पर मोबाइल फोन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत-इंग्लैंड टी-20 मैच पर सट्टा लगाने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टी-20 मुकाबले के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान ठाणे पुलिस की हफ्ता विरोधी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कोपरी (पूर्व) इलाके में एक युवक मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में छापा मारकर 26 वर्षीय विनीत मोरे को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन और सट्टेबाजी से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोपी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से सट्टा लगाने की बात सामने आई है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसी बड़े सट्टेबाजी गिरोह या नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या अकेले ही यह गतिविधि चला रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्रिकेट सट्टेबाजी में एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


