मुंबई :सं.भा.) उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक जनसरोकारों के लिए समर्पित मुंबई की लगभग 98 वर्ष पुरानी संस्था गढ़वाल भ्रातृ मंडल द्वारा अंधेरी स्थित अंधेरी रिक्रिएशन क्लब में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय उत्तराखंडी मूल के कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोना राजेंद्र सिंह रावत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के टिकट पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका में निर्वाचित होने वाली पहली उत्तराखंडी नगर सेविका हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुके मोहन काला, ठाणे जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ चुके अमन बर्थवाल, भायंदर क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी ललिता विनोद सिंह बिष्ट, तथा लंबे समय से मुंबई की राजनीति में सक्रिय विनोद नेगी को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्तर मुंबई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष रतूड़ी को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में उत्तराखंडी समाज के अनेक प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें पंकज मठपाल, धर्मानंद रतूड़ी महाराज, ललित बिष्ट, शंभू शरण रतूड़ी, मोहन बिष्ट, आचार्य जयानंद सेमवाल, मनोज भट्ट, प्रवीण ठाकुर, सरूप पोखरियाल, बुद्धि प्रसाद देवली, त्रिलोक चंद सनवाल और पत्रकार राकेश खंकरियाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल के अध्यक्ष रमण मोहन कुकरेती के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने संस्था की गतिविधियों और समाज के प्रति उसके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र भट्ट ने किया, जबकि सम्मान समारोह का संचालन डॉ. राजेश्वर उनियाल द्वारा किया गया। अंत में मंडल के महासचिव मनोज द्विवेदी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
मुंबई में उत्तराखंडी राजनीतिक प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह
RELATED ARTICLES


