spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईस्टेशन परिसर में नमाज पढ़ने पर विवाद, सोमैया ने रेलवे प्रशासन पर...

स्टेशन परिसर में नमाज पढ़ने पर विवाद, सोमैया ने रेलवे प्रशासन पर उठाए सवाल

मुंबई (सं.भा.): पवित्र रमजान महीने के बीच मुंबई के मालाड रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ लोगों द्वारा नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने रेलवे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्टेशन के एक कोने में करीब 15 से 20 लोग नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास यात्रियों की आवाजाही और भीड़ भी नजर आ रही है। वीडियो दूर से रिकॉर्ड किया गया है, जिससे यह साफ दिखता है कि स्टेशन पर सामान्य गतिविधियां जारी थीं और यात्रियों की बड़ी संख्या मौजूद थी।
मामले को लेकर किरीट सोमैया ने कहा कि उन्हें कुछ यात्रियों ने यह वीडियो भेजकर अपनी परेशानी और नाराजगी जाहिर की है। उनके अनुसार मालाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर नमाज पढ़ना रेलवे के नियमों का उल्लंघन है और इससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
सोमैया ने इस संबंध में पश्चिम रेलवे के अधिकारियों को औपचारिक पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए अधिकारियों के साथ मालाड रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया और स्टेशन परिसर की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटनाएं प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती हैं। इस दौरान सोमैया ने रेलवे पुलिस और जीआरपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com