spot_img
Homeफिल्मी खबरेंक्राइम और रोमांस का हिट कॉम्बिनेशन, 'जन्नत 2' को हुए 14 साल

क्राइम और रोमांस का हिट कॉम्बिनेशन, ‘जन्नत 2’ को हुए 14 साल

मुंबई (सं.भा.) बॉलीवुड की चर्चित क्राइम-थ्रिलर जन्नत 2 ने 4 मई को अपने रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर पुरानी यादों को ताजा किया। ईशा गुप्ता ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके करियर की मजबूत शुरुआत थी। उन्होंने इस सफर से जुड़े सभी लोगों का आभार भी जताया। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में इमरान हाशमी, रणदीप हुड्डा और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था, जबकि इसे महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी अवैध हथियारों के कारोबार और उसमें फंसे एक गन-स्मगलर की जिंदगी पर आधारित थी, जिसमें प्यार और अपराध के बीच का संघर्ष दिखाया गया। ईशा गुप्ता ने फिल्म में एक डॉक्टर का किरदार निभाया था, जो कहानी में भावनात्मक पहलू जोड़ता है। ‘जन्नत 2’ के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे, खासकर तुझे सोचता हूं आज भी दर्शकों के बीच पसंद किया जाता है। संगीत प्रीतम ने दिया था, जिसने फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई। यह फिल्म ‘जन्नत’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 14 साल बाद भी फिल्म और इसके गाने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com