spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईतोड़क कार्रवाई के बाद विकास की तैयारी, गरीब नगर में बनेगा सेटिस

तोड़क कार्रवाई के बाद विकास की तैयारी, गरीब नगर में बनेगा सेटिस

  1. मुंबई (सं.भा.) लगभग एक सप्ताह तक चली अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में जमीन खाली हुई है। अब इस जमीन का उपयोग यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यहां चरणबद्ध तरीके से ट्रांजिट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना तैयार की है, जिससे बांद्रा (पूर्व) रेलवे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम और अव्यवस्था से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

योजना के पहले चरण में स्टेशन परिसर के बाहर ऑटोरिक्शा के लिए अलग लेन और समर्पित स्टैंड विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलते ही ऑटो और अन्य वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही का सामना करना पड़ता है, जिससे अक्सर यातायात बाधित होता है और पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है।

 

प्रस्ताव के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), म्हाडा कॉलोनी, गवर्नमेंट कॉलोनी, भारत नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही व्यवस्थित रूप से ऑटोरिक्शा उपलब्ध हो सकेंगे।

 

योजना के दूसरे चरण में खाली हुई जमीन पर पश्चिमी द्रुतगति मार्ग से जोड़ने वाली एलिवेटेड सड़क विकसित करने की भी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद बांद्रा (पूर्व) रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात दबाव कम होगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com