spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईबॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का धमाका, तीन दिन में 85 करोड़...

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का धमाका, तीन दिन में 85 करोड़ पार

मुंबई.(सं.भा.) शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले ही वीकेंड में फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतते हुए कमाई के कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रोमांस, कॉमेडी और स्टार पावर के दम पर फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त कारोबार किया है।

 

फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29.4 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 32.19 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म की कुल वैश्विक कमाई 85.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 50.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जो किसी भी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के लिए शानदार शुरुआत मानी जा रही है।

 

‘कॉकटेल 2’ ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर फिल्म ने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को पछाड़ते हुए 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा यह साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है।

 

ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई आने वाले दिनों में और तेजी से बढ़ सकती है। ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com