वसई-विरार, (सं.भा.) पत्रकारों के हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से द प्रेस क्लब ऑफ वसई-विरार की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रभाकर कुडाळकर को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। नई टीम ने पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी में प्रतीक ठाकुर को सचिव तथा प्रसेनजीत इंगले को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जय सिंह और विजय देसाई को उपाध्यक्ष, राजा मयाल को सहसचिव तथा निलेश महाडिक को सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। प्रवीण नलावडे, वैष्णवी राऊत, हनीफ पटेल, प्रसाद जोशी, रमेश शर्मा, राज दसोनी, मंगेश निषाद और किर्तन उपाध्याय को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
आमसभा में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा पत्रकारिता से जुड़े सामाजिक और सांस्कृतिक उपक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय बनाने तथा पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी संकल्प लिया गया।
आमसभा में प्रभाकर कुडाळकर, राजेश सिंह, राम सागर यादव, राजा मयाल, जय शंकर सिंह, प्रसेनजीत इंगले, रमेश शर्मा, धर्मेंद्र निगम, किर्तन उपाध्याय, सायमन मस्करनीस, मुकेश त्रिपाठी, नीरज शर्मा, निलेश महाडीक, मंगेश निशाद, होशियार सिंह दसोनी, हनीफ पटेल, प्रवीण नलावडे, प्रतीक ठाकुर और कल्पेश हाडकर सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पत्रकारों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और वसई-विरार क्षेत्र में पत्रकारिता को मजबूत मंच देने की प्रतिबद्धता जताई।


