spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबई से मीरा-भाईंदर की कनेक्टिविटी होगी आसान, मेट्रो-9 का ट्रायल सफल

मुंबई से मीरा-भाईंदर की कनेक्टिविटी होगी आसान, मेट्रो-9 का ट्रायल सफल

मुंबई (सं.भा.) मीरा-भाईंदर के लाखों लोगों का मुंबई तक तेज और सुविधाजनक सफर का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। दहिसर से भाईंदर तक मेट्रो-9 के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण काम पूरा कर लिया गया है। पूरे कॉरिडोर पर हाईस्पीड मेट्रो चलाकर ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। स्टेशनों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही दिसंबर के बाद शेष मार्ग पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

मुंबई महानगर क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने वाली मेट्रो लाइन-9 मीरा-भाईंदर के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इस मार्ग का पहला चरण दहिसर से काशिगांव तक अप्रैल महीने में यात्रियों के लिए शुरू किया गया था। सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की ओर से इसे अच्छा प्रतिसाद मिला है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 33 हजार यात्री मेट्रो सेवा का लाभ उठा रहे हैं।

अब शेष कॉरिडोर को शुरू करने के लिए तकनीकी परीक्षण और निर्माण संबंधी तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। पूरे मार्ग पर हाईस्पीड ट्रेन का सफल परीक्षण होने से परियोजना ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। सभी स्टेशनों का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। प्रशासन के मुताबिक दिसंबर के बाद भाईंदर तक मेट्रो सेवा शुरू करने की दिशा में तैयारी चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com