spot_img
Homeमहाराष्ट्रघर उजाड़ने से पहले पुनर्वास का हक सुनिश्चित करे बीएमसी : गोपाल...

घर उजाड़ने से पहले पुनर्वास का हक सुनिश्चित करे बीएमसी : गोपाल शेट्टी

मुंबई (सं.भा.)मुंबई में सड़क चौड़ीकरण, पुनर्विकास और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के चलते जिन परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ता है, उनके पुनर्वास का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। वर्षों से छोटी जगहों में रहने वाले इन परिवारों के सामने नए घर के आकार को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने बीएमसी से मांग की है कि परियोजना प्रभावित परिवारों को 225 वर्गफीट के बजाय 300 वर्गफीट का घर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने दिवाली के त्योहार को देखते हुए प्रभावितों के घरों पर तोड़क कार्रवाई फिलहाल रोकने की भी अपील की है।

इस मांग को लेकर गोपाल शेट्टी ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े को पत्र भेजा है। पत्र की प्रतियां सदन के नेता गणेश खणकर और स्थायी समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे को भी सौंपी गई हैं। शेट्टी ने अपने पत्र में कहा है कि मौजूदा नियमों में परियोजना प्रभावितों को 300 वर्गफीट का घर देने का प्रावधान है, लेकिन बीएमसी ने 17 सितंबर 2025 को 225 वर्गफीट का मकान देने का निर्णय लिया था। उन्होंने इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

इसके अलावा दुकानदारों के पुनर्वास का मुद्दा भी उठाया गया है। शेट्टी ने दुकान के बदले आवासीय घर लेने के लिए बढ़ाई गई राशि पर आपत्ति जताते हुए इस व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है। उनका कहना है कि विकास परियोजनाओं के कारण प्रभावित होने वाले परिवारों और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना जरूरी है। दिवाली के दौरान किसी परिवार को बेघर होने की स्थिति का सामना न करना पड़े, इसलिए त्योहार तक तोड़क कार्रवाई स्थगित रखने की अपील भी की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com