spot_img
Homeमहाराष्ट्रमहावितरण अभय योजना 2026-27 का लाभ उठाएं, पुराने बिजली बिलों के बकाया...

महावितरण अभय योजना 2026-27 का लाभ उठाएं, पुराने बिजली बिलों के बकाया से पाएं राहत : टोरेंट पावर की अपील

प्रमोद कुमार

ठाणे (सं. भा.) महावितरण की पुरानी लंबित बिजली बिल बकाया राशि से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ‘महावितरण अभय योजना 2026-27’ शुरू की गई है। टोरेंट पावर ने अपने वितरण फ्रेंचाइजी क्षेत्र के सभी पात्र उपभोक्ताओं से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को पुराने बकाया पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट के साथ मूल बकाया राशि में भी विशेष रियायत और ब्याज मुक्त किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलेगी।

यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिनके नए बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, टैरिफ श्रेणी में बदलाव अथवा लोड परिवर्तन जैसे कार्य महावितरण की पुरानी बकाया राशि के कारण लंबित हैं। योजना का लाभ 6 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक लिया जा सकता है। इसके तहत सभी पात्र बकायेदार उपभोक्ता आवेदन कर सकते हैं।

योजना के अनुसार, बकाया राशि पर देय ब्याज में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा पात्र उपभोक्ताओं को ब्याज मुक्त किस्तों में भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। वहीं, जो उपभोक्ता 15 दिसंबर 2026 से पहले अपनी बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करेंगे, उन्हें उनकी उपभोक्ता श्रेणी और बकाया अवधि के आधार पर मूल बकाया राशि में 10 से 20 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

टोरेंट पावर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर को हाथ से न जाने दें और अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपने पुराने बिजली बिलों का निपटारा करें। कंपनी के अनुसार, इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि पुरानी बकाया राशि से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में भी मदद मिलेगी। योजना की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उपभोक्ता टोरेंट पावर के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com