spot_img
Homeक्राइममुंबई पुलिस कमिश्नर के आदेश को ठेंगा? बोरीवली में देर रात तक...

मुंबई पुलिस कमिश्नर के आदेश को ठेंगा? बोरीवली में देर रात तक चल रहा हुक्का पार्लर

  • सुंदर नगर के पनाया ग्लास हाउस में रात के अंधेरे में कथित गतिविधियां जारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद कार्रवाई न होने से पुलिस की भूमिका पर सवाल

मुंबई (सं.भा.) मुंबई पुलिस कमिश्नर की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद बोरीवली पश्चिम के सुंदर नगर स्थित पनाया ग्लास हाउस में देर रात तक कथित रूप से हुक्का पार्लर संचालित होने का मामला चर्चा में है। इस प्रतिष्ठान से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में यह गतिविधियां चल रही हैं और कार्रवाई करने में किसका दबाव आड़े आ रहा है?

सूत्रों के मुताबिक, पनाया ग्लास हाउस में रात के समय आर्केस्ट्रा बार बंद होने के बाद ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है। आरोप है कि यहां देर रात तक हुक्का पिलाने के साथ डांस और मनोरंजन की गतिविधियां भी चलती हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रात के समय विशेष इंतजाम किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। यदि यह सब लगातार हो रहा है तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर संबंधित विभागों की नजर इस प्रतिष्ठान पर क्यों नहीं पड़ रही है?

सबसे गंभीर सवाल बोरीवली पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली को लेकर है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और स्थानीय स्तर पर लगातार चर्चाएं होने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई दिखाई क्यों नहीं देती? क्या पुलिस को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है? स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि प्रतिष्ठान को कथित तौर पर पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

मुंबई पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के तहत अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की है। ऐसे में पनाया ग्लास हाउस के संचालन, हुक्का परोसने, देर रात तक चलने वाली गतिविधियों और संबंधित अनुमतियों की जांच जरूरी है। यदि संचालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, यदि किसी जिम्मेदार अधिकारी की मिलीभगत या लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। सवाल साफ है—आखिर पनाया ग्लास हाउस पर कार्रवाई कब होगी और कानून का पालन कराने वाले ही इस मामले में कब जवाब देंगे?

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com