मुंबई (सं. भा.)। बांगुरनगर पुलिस स्टेशन की हद मे चलने वाला गोल्डन क्राउन द बार इन दिनों पुलिस की मिलीभगत के चलते चचा& का विषय बना हुआ है। लोकसभा चुनाव के चलते जारी आचार सहिंता के बावजूद पुलिस की सह पर यहां लड़किया नाचती है, पुलिस का दावा है कि चुनावी मौसम मे अपराध को रोकने के लिए हमने सभी बारों मे पुलिस को पहरे पर बिठा रखा है ताकि वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा ना हो सके और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम न दिया जा सके लेकिन बताया जाता है fक यहां पर बड़ी संख्या में बांग्लादेशी लड़किया अश्लील डांस करती है। जिसके चलते पश्चिमी उपनगर के अलावा भी बाहर से बड़ी संख्या में मौज-मस्ती करने आने वाले की भीड़ जमा होती है आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसके चलते यहां भविष्य में गैंगवार की घटना घट सकती है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद भी पुलिस इस बार के खिलाफ कोई एक्शन नही लेती जिसके लोग कहने लगे है कि पोलिस की मेहरबानी से ही यहां सब कुछ चलता है।
अदालत ने डांस बारों को नियम मे थोड़ी सी ढील दी है, उस आदेश की आड़ में पुलिस को साथ लेकर गोरेगांव के बांगुरनगर का गोल्डन क्राउन द बार मनमानी कर रहा है। आचार संहिता के चलते जहां पश्चिमी उपनगर के अधिकांश बारों में पुलिस बैठकर निगरानी कर रही है, वहीं इस बार में पुलिस हफ्ता के चक्कर मे इनपर कोई कार्यवाई नही कर रही। कई बार तो पुलिस के इशारे पर ही शिकायत कर्ताओं को ही बार वाले मार पीटकर लहुलुहान कर देते है।


