मुंबई (सं.भा.)। पश्चिम रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चला कर अप्रैल माह में अवैध यात्रियों से १४.६४ करोड़ जुर्माने के रुप में वसूल किया। इस दौरान बोना बुक किये गये सामान के प्रकरणों सहित बिना टिकट यात्रा / अनियमित यात्रा के लगभग २ लाख ८६ हजार मामले पकड़े गये। इसके अलावा २७३ भिखारियों तथा ४६७ अनधिकृत फेरीवालों को रेल परिसर से बाहर कर जुर्माना वसूल किया गया तथा १७५ व्यक्तियों को जेल भेजा गया। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी रविंद्र भाकर के अनुसार अप्रैल, २०१९ के दौरान, दलालों तथा असामाजिक तत्त्वों के विरुद्ध पश्चिम रेलवे ने २१० जांचे की।
अप्रैल मे २ लाख ८६ हजार मामले पकड़े
१९१ व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओंके तहत मुकदमा चला कर उनसे जुर्माना वसूला गया। अप्रैल , २०१९ के दौरान एक आरक्षित टिकट के हस्तांतरण के मामले को पकड़ा गया तथा ५,१५० रु. की राशि वसूल की गई। सुरक्षिणी दस्ते ने १२ वर्ष से अधिक उम्र के २९ स्कूली बच्चों को उपनगरी ट्रेनों के महिला डिब्बों में सफर करते हुए पाया, अपने अधिकृत रेल उपभोक्ताओंको बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने तथा बिना टिकट यात्रा में कमी लाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे कारगर कदम उठाती रही है। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बिना टिकट यात्रा के कारण होने वाली राजस्व क्षति रोकने और अन्य अनियमितताओं पर कड़ी निगरानी रखते हैं।


