spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमोटर बोट से मछली पकड़ने पर रोक

मोटर बोट से मछली पकड़ने पर रोक

मुंबई (सं.भा.)।  मछली और अन्य समुद्री जीवों के प्रजनन के लिए पोषक वातावरण के कारण मानसून के दौरान १ जून से ३१ जुलाई तक मशीनी नौकाओंव यंत्रों से मछली पकड़ने पर पाबंदी लगा दी गयी है। यह आदेश मत्स्य आयुक्त कार्यालय ने जारी किया है। यह पाबंदी मछली पकड़ने के पारंपारिक व गैर – मत्स्य पालन नौकाओंपर लागू नहीं होगा। जून और जुलाई का महीना समुद्री जीवों में प्रजजन के लिए प्राकृतिक वातावरण का होता है।

समुद्री जीवो की रक्षा के लिए कदम

इस अवधि के दौरान मछली पकड़ने के प्रतिबंध से मत्स्य बीज उत्पादन प्रक्रिया से इन्हें बचाया जा सकेगा। गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए मत्स्य नीति केंद्र सरकार की गहरे समुद्र में मछली पकड़ने की नीति पर लागू होगी।

प्रतिबंधित अवधि के दौरान हाइड्रोलिक क्षेत्र में मशीनीकृत नावों से मछली पकड़ने पर महाराष्ट्र मरीन फिशरीज रेगुलेशन एक्ट के तहत नौका को जब्त करने के अलावा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबंधित अवधि के दौरान मशीनी नौका से मछली मारने के दौरान हुए दुर्घटना पर सरकार की ओर मुवाअजा नहीं मिलेगा। नियम का पालन नहीं करने वालों को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम योजना की ओर से दिए जाने लाभ व पुरस्कार के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com